उन्नाव, 5 जून- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन उन्नाव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन श्रीमती बिनी सिंह ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री सचिन राय, उपनिरीक्षक श्री नेक मोहम्मद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *