उन्नाव- नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में उस समय एक असहज स्थिति पैदा हो गई, जब अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर नाराज एक सभासद को अधिशासी अधिकारी के सामने जमीन पर दंडवत करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सभासद लंबे समय से अपनी बात नगर पालिका चेयरमैन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सुनवाई न होने से वह आक्रोशित हो गया। नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में सभासद ने विरोध दर्ज कराने के लिए जमीन पर दंडवत होकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। घटना के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक निर्वाचित सभासद को अपनी बात रखने के लिए इस तरह का कदम उठाना पड़ रहा है, तो यह नगर पालिका प्रशासन के लिए चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति है। फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं, जबकि नगर पालिका प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसपी उन्नाव ने किया वृक्षारोपण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीएम ने किया पौधारोपण