उन्नाव- तहसील बांगरमऊ सभागार में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य को उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले 20 पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गंभीरता, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने सम्मानित कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समर्पण और कार्यकुशलता के कारण मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो सका है। उन्होंने अन्य पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से भी आह्वान किया कि वे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ करें, ताकि जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जा सकें। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बांगरमऊ, तहसीलदार बांगरमऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनगणना कार्य में लगे बड़ी संख्या में एचएलबी, पर्यवेक्षक और प्रगणक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation खादी ग्रामोद्योग जागरूकता शिविर में उमड़ी भीड़, स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने जांची तैयारियां