उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के बिजली के तार और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रीतोष मिश्रा निवासी पीडी नगर, उन्नाव की तहरीर पर बिजली के तार चोरी होने के संबंध में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं दिव्यांश शर्मा निवासी शुक्लागंज की तहरीर पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला भी पंजीकृत किया गया था।

मामले की जांच के दौरान कोतवाली सदर पुलिस ने 6 जून 2026 को अभियुक्त अमित गौतम (20 वर्ष) निवासी ग्राम नानाटीकर, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव को आरएसएस भवन, गदनखेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हैवेल्स कंपनी के चोरी किए गए बिजली के तार तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *