उन्नाव- उन्नाव पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए 78 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

एसएसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन की सूचना सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर तकनीकी टीम और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 78 मोबाइल बरामद किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि उसे जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

पुलिस ने कहा कि आमजन की सुविधा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *