उन्नाव- पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *