उन्नाव- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 2 जुलाई से प्रारंभ होकर 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली टीईटी-2026 के तहत प्रथम एवं द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रथम पाली में उन्होंने डीएसएन इंटर कॉलेज (ए एवं बी) तथा अटल बिहारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं द्वितीय पाली में श्याम कुमारी सेठ इंटर कॉलेज एवं जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों, स्कैनिंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें तथा कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रहकर प्रत्येक गतिविधि की निगरानी सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बेहटा मुजावर पुलिस की कार्रवाई