उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 मई 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा मुजावर में मुकदमा संख्या 96/2026, धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक रतन सेन सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रितिक पुत्र कैलाश पाल (24 वर्ष) निवासी मटुकरी, थाना बेहटा मुजावर, जनपद उन्नाव को बेहटा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। Post navigation टीईटी-2026: जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा के दिए निर्देश शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बारासगवर में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हुई जांच