उन्नाव- जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को उपजिलाधिकारी बीघापुर एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बारासगवर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही आमजन से भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। Post navigation नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बेहटा मुजावर पुलिस की कार्रवाई गैंगस्टर की 29.71 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क, गंगाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई