उन्नाव– अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित करीब 29 लाख 71 हजार 380 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त (कुर्क) किया है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन, पुत्र रामसेवक, निवासी मोहल्ला दलमीर खां, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था तथा आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध धन से उक्त अचल संपत्ति खरीदी गई थी। जिलाधिकारी उन्नाव के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम तथा थाना गंगाघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्रुखाबाद स्थित अभियुक्त की करीब 29.71 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर कुर्क कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। Post navigation शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बारासगवर में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हुई जांच