जनपद के मौरावां नगर पंचायत स्थित मेला रामलीला ट्रस्ट परिसर में शुक्रवार को जनपद के दूसरे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

 

कार्यक्रम में सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज एवं पुरवा विधायक अनिल सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ, ब्लॉक प्रमुख मौरावां, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

इस अवसर पर शासन द्वारा निर्माण कार्य के लिए नामित संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन के सहायक परियोजना प्रबंधक, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (समग्र शिक्षा), खंड शिक्षा अधिकारी असोहा एवं नवाबगंज, जिला समन्वयक, शिक्षक तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *