उन्नाव 18 जनवरी 2023 (सू0वि0) अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अवधेश कुमार द्वितीय ने बताया है कि आगामी विशेष लोक अदालत 21 जनवरी 2023 को आरबीट्रेशन के मुकदमों से सम्बन्धित, 25 जनवरी 2023 को ई-लोक अदालत व 08, 09 एवं 10 फरवरी 2023 तक को आयोजित होने वाली लघु आपराधिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत तथा 11 फरवरी 2023 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में निस्तारण योग्य मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु मा0 श्रीमती स्वप्ना सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में बैठक की गयी न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारीगण श्री विराट कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती सुधा सिंह, सिविल जज (सी०डि०), श्री रघुवंश मणि सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री राजीव मुकुल पाण्डेय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, श्री पीयूष त्रिपाठी, सिविल जज(सी०डि०)एफ०टी०सी०, सुश्री अनामिका मेहरोत्रा सिविल जज(जू०डि०)दक्षिणी, सुश्री अनामिका चैहान, प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड उन्नाव, श्री अनुभव सिंह सिविल जज(जू०डि०)उत्तरी, श्रीमती साक्षी मिश्रा, अपर सिविल जज (जू०डि०) तृतीय, श्रीमती शिखा सिंह, अपर सिविल जज (जू०डि०)चतुर्थ सुश्री प्रतिभा शुक्ला, सिविल जज(जू०डि०)एफ०टी०सी०, महिलाओं के विरुद्ध अपराध उपस्थित रहें। जिसमें श्रीमती स्वप्ना सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत उन्नाव के द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगणों के साथ लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया साथ ही उपस्थित न्यायिक अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी विशेष लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं ई-लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मामलो को अभी से चिन्हित कर वादो से सम्बन्धित पक्षकारो पर नोटिस/सम्मन का तामीला समय से कराया जाना सुनिश्चित करेंगें ताकि आगामी विशेष लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं ई-लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके।
इसके साथ ही आज 18.01.2023 समय 04.30 को श्री अयाज अहमद प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्रीमती दीपाली सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-द्वितीय तथा श्रीमती दिव्या भार्गव अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम के साथ श्री अवधेश कुमार-प्प् अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पारिवारिक मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराये जाने के संबंध में बैठक की गयी। उक्त बैठक में मध्यस्थ अधिवक्तागण श्री शत्रुघ्न यादव, श्रीमती प्रेमलता गुप्ता एवं श्रीमती आशा गौड़ तथा पारिवारिक वादों से सम्बन्धित विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे। बैठक में परिवारिक मामलों का सुलह के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये जाने के लिए चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *