• तथाकथित गौ सेवा संरक्षण का गाड़ियों (स्कॉर्पियो) आदि में लोगो लगाकर भौकाल दिखाने वाले नेता उक्त कार्यक्रमों से कोसों दूर बना चर्चा का विषय। • क्या यह नेता खाली सरकारी कर्मचारियों पर अपना उक्त भौकाल का दबाव बना नैतिक अनैतिक कार्य कराना ही जानते हैं और गाड़ियों (स्कॉर्पियो) आदि में बड़े-बड़े स्टीकर (लोगो) व वीआईपी हूटर लगा अपने को बीजेपी का नेता बताते हैं। • और आम जनमानस व शहर मे रूवाब झड़ते हैं जिन्होंने गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के कार्यक्रम में आना व सम्मिलित होना उचित न समझा। जनपद उन्नाव श्री अतुल सिंह, मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 गो सेवा आयोग, महोदय द्वारा दिनांक 17.03.2025 को वृहद गो संरक्षण केंद्र अमरेथा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री रवि प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान श्री भोला, ग्राम प्रधान कुसुंभी श्री मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 महावीर सिंह, गो सेवा आयोग सचिव डॉक्टर प्रतीक सचान, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 हरिओम पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 राजेश मौर्या, डॉ0 पुष्पराज सिंह तथा संबंधित ग्राम पंचायत सचिव/सहायक विकास अधिकारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान वृहद गो संरक्षण केंद्र अमरेथा में 363 गोवंश संरक्षित पाए गए। वृहद गो संरक्षण केंद्र भूसा, हराचारा, स्वच्छ पेय जल तथा गोवंशों का स्वास्थ्य देखकर उपाध्यक्ष महोदय प्रसन्न हुए साथ ही पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 राजेश मौर्या एवं ग्राम प्रधान श्री भोला को प्रदेश स्तर का पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति प्रदान की। उपाध्यक्ष महोदय ने पशुओं को गर्मी से बचने हेतु गोशाला में अतिरिक्त टीन शेड एवं वृक्षारोपण के निर्देश दिए ताकि पर्याप्त मात्रा में गोवंशों को छाया मिल सकें। तथा उपाध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद में संचालित पंजीकृत गोशाला अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनात्मक संघ (इस्कॉन) का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गो आश्रम स्थल में 155 गोवंश संरक्षित पाए गए उपाध्यक्ष महोदय गोशाला में गोवंशों हेतु उपलब्ध हरा चारा, गोवंशों के रख रखाव एवं गोशाला की प्राकृतिक सुंदरता से प्रसन्न हुए। इसके उपरांत विकास भवन सभागार में मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 गो सेवा आयोग एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, एवं विकास खंड स्तरीय उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी/पशुचिकित्साअधिकारियों तथा अनुश्रवण समिति के अधिकारियों पदाधिकारीयों के साथ गोवंश संरक्षण संबंधित बैठक ली गई। उपायुक्त मनरेगा ने संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए अजोला हरा चारा के संबंध में उपाध्यक्ष महोदय को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपाध्यक्ष महोदय ने मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को गोशालाओं में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी। बैठक के अंत में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महोदय को जनपद भ्रमण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। Post navigation उन्नाव: समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसामान्य की समस्याएं व शिकायतें सुनी गई गुड गवर्नेंस प्रतिबद्धता, जिला अधिकारी के आदेश, नहीं मानते जिले के राजस्व अधिकारी