नारी को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरुक कराता “मिशन शक्ति” जिलाधिकारी उन्नाव एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने रवाना की महिला सशक्तिकरण बाइक रैली उन्नाव, दिनांक 21.09.2025 – उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 5 के तहत, उन्नाव जिले में महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी,पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह, सुश्री कृति राज मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव, श्री सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव, श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ, श्री मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी बीघापुर एवं श्रीमती सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी नगर ने गदनखेड़ा बाईपास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली उन्नाव शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर का भ्रमण करेगी। रैली में भाग ले रही सभी महिला आरक्षियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। रैली के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्डलाइन 1098 शामिल हैं। इन नंबरों का उद्देश्य संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को तुरंत सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सावधानियां बताई गईं। यह प्रयास महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सशक्त बनाने के लिए किया गया है। ‘मिशन शक्ति’ का यह चरण उन्नाव पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है। उपरोक्त कार्यक्रम मे श्री अब्दुल रशीद प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती रेखा सिंह श्रीमती संतोष कुमारी सिंह प्रभारी मिशन शक्ति एवं डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति का विशेष योगदान रहा। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250921-WA0018.mp4 https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250921-WA0019.mp4 Post navigation अधिकारों व सुरक्षा को लेकर छात्रों में बढ़ी जागरूकता भ्रष्टाचार से त्रस्त उन्नाव: आत्महत्या और भटकाव को मजबूर आम जनमानस