मिशन शक्ति अभियान के तहत मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम आज मिशन शक्ति अभियान फेज -05 के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर और महिला थाना टीम ने मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध से बचाव व सोशल मीडिया के प्रयोग मे बरती जाने वाली सावधानियों के संबन्ध में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सदर चौकी इंचार्ज, आरक्षी निशांक यादव महिला थाना से उप निरीक्षक कंचन सिंह और अन्य टीम सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्राओं को शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबरों की संपूर्ण जानकारी दी गई और उन्हें नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने भी उपस्थित होकर छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं को “नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है” को सार्थक करने हेतु तमाम टिप्स दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के प्रेरित किया। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250930-WA0019.mp4 Post navigation उन्नाव के सरस्वती टॉकीज में आग लगने से क्षेत्र में दहशत रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण व संकल्प समारोह